जांजगीर-चाम्पा

नैला दुर्गा उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, बाइक सवार एसपी ने संभाला मोर्चा

जांजगीर – नैला पंडाल में दुर्गा उत्सव के दौरान उमड़ी भारी भीड़ के चलते शहर की सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय खुद बाइक पर सड़कों पर उतर गए।

Advertisement

 

Advertisement

हजारों श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन के लिए नैला पंडाल पहुंचे। भीड़ इतनी अधिक थी कि शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहन नहीं चल पा रहे थे। जाम के कारण लोगों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ी।

 

SP विजय पांडेय ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर सड़कों का निरीक्षण किया और जाम खुलवाने के लिए तुरंत कार्रवाई की। प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया।

 

Related Articles

Back to top button