बिलासपुर

बिलासपुर में नवरात्रि के पावन अवसर पर होटल जीत कॉन्टिनेंटल में विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने लिया प्रसाद

बिलासपुर – नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। होटल जीत कॉन्टिनेंटल में समाजसेवी प्रतीक उपवेजा के द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Advertisement

भंडारे के इस भव्य आयोजन में शहर के गणमान्य व्यक्तियों और समाजसेवियों की भी मौजूदगी रही। आयोजन स्थल पर प्रमुख अतिथियों में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, मुंशी राम उपवेजा, रामशरण यादव, आदित्य अमर अग्रवाल, अभय नारायण, शिवप्रताप साओ, विशाल सिंह, अमरजीत दुआ, अरुण सिंह, प्रियांक परिहार, सुरेंद्र छाबड़ा, ब्रह्मदेव सिंह ठाकुर, गौरव ऐरी, निक्कू भंडारी, आशुतोष साओ, अवनीश साओ, शानूल ख़ान, तरनजीत सिंह गांधी, आदित्य शर्मा, निहाल बख्शेरा, विनय अहिरवर, मोनू राजपाल एवं अन्य मौजूद रहे।

Advertisement

भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और माता रानी के जयकारे लगाते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजक प्रतीक उपवेजा ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सेवा और धर्म की भावना को बढ़ावा देते हैं और लोगों में भाईचारे और एकजुटता का संदेश देते हैं।

यह भंडारा न केवल धार्मिक उत्सव का हिस्सा था, बल्कि समाज सेवा और सामुदायिक जुड़ाव का प्रतीक भी साबित हुआ। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक भाईचारे को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button