जांजगीर-चाम्पा

पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

(आशीष मौर्य संपादक) : जांजगीर: जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 17 जुलाई 2025 को की गई।

Advertisement

पुराना चंदनिया पारा, जांजगीर निवासी श्री सत्येन्द्र कुमार राठौर ने ACB बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम पुटपुरा में उनके और उनके परिवार के नाम पर जमीन है। उस जमीन में उनके दो बुआओं ने अपने हिस्से का हक त्याग कर दिया था।

Advertisement

इस संबंध में ऋण पुस्तिका से दोनों बुआओं के नाम हटवाने के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पटवारी बालमुकुंद राठौर द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।इसके बजाय पटवारी ने नाम हटाने के एवज में 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की।प्रार्थी ने रिश्वत देने से मना करते हुए ACB को सूचना दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाने की योजना बनाई।

प्रार्थी:- सत्येंद्र कुमार राठौर

शिकायत के सत्यापन के बाद ACB टीम ने 17 जुलाई को ट्रैप बिछाया और आरोपी पटवारी बालमुकुंद राठौर को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 (संशोधित 2018) के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button