बिलासपुर

पैसों के विवाद में युवतियों ने युवकों पर फेंका मिर्च पाउडर, हुई हाथापाई, वीडियो हुआ वायरल

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – त्योहारों के बीच बिलासपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुराना बस स्टैंड रोड पर दो युवतियों ने दो युवकों पर खुलेआम हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, मामला पैसों की मांग से शुरू हुआ था। जब युवकों ने पैसे देने से इनकार किया और पुलिस को सूचना देने की बात कही, तो युवतियों ने हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान एक युवती ने युवक की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया और दूसरे को थप्पड़ मारते हुए दोनों स्कूटी पर मौके से फरार हो गईं।

Advertisement

 

Advertisement

इस दुस्साहसिक वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है। सवाल उठ रहे हैं कि इतनी भीड़-भाड़ वाले इलाके में सुरक्षा इंतजाम के बावजूद इस तरह की घटना कैसे हो गई।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वायरल वीडियो के आधार पर युवतियों और युवकों की पहचान की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button