जांजगीर-चाम्पा
राखी पर एसपी ने ग्रामीणों से बंधवाई राखी, दिया सामाजिक समरसता का संदेश

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) शनिवार को अचानक थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम कोसा पहुंचे। यहां उन्होंने सभी समाज के लोगों से राखी बंधवाकर भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
SP पाण्डेय ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों और बच्चों को मिठाई बांटकर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व बहन और भाई के स्नेह, विश्वास और रक्षा के वचन का प्रतीक है, जो रिश्तों में मिठास और एकता को मजबूत करता है।
गौरतलब है कि ग्राम कोसा में पहले छोटे-छोटे विवादों को लेकर आपसी मतभेद देखने को मिलते थे। कुछ दिन पहले थाना प्रभारी मुलमुला द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बैठक भी की गई थी। ऐसे में पुलिस अधीक्षक का यह कदम आपसी भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।




