जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर–एसपी के औचक निरीक्षण में खुली धान खरीदी की पोल, प्रबंधक हटाए गए

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : जांजगीर-चांपा में धान खरीदी व्यवस्था में बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है। कलेक्टर और एसपी ने आज कई धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी केंद्रों पर प्रशासन की सख्ती देखने को मिली।

Advertisement

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने नैला, सिवनी, बोडसरा, जावलपुर और बलौदा स्थित धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बोडसरा धान खरीदी केंद्र में गंभीर अनियमितता सामने आई। यहां 95 बोरी अवैध धान पाया गया, जो बिना टोकन और बिना एंट्री के रखा गया था।

Advertisement

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने मौके पर ही अवैध धान को जप्त कर लिया। कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोडसरा समिति के प्रबंधक और प्रभारी को हटाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने साफ कहा है कि धान खरीदी में किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी जिले भर में औचक निरीक्षण की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button