जांजगीर-चाम्पा

दशहरा पर्व पर जांजगीर-चाम्पा पुलिस लाइन में हुई शस्त्रों की पूजा-अर्चना….

जांजगीर – दशहरा पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन जांजगीर में शस्त्रों की पूजा-अर्चना विधि विधान से की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने पूजा-अर्चना कर जिले में सुख और शांति व्यवस्था बनाए रखने की कामना की तथा सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी जिले के सभी थाना और चौकियों में थाना प्रभारियों द्वारा शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर अति पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप, अति पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार, SDOP चांपा यदुमनी सिदार, SDOP अकलतरा प्रदीप सोरी, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी सहित पुलिस कार्यालय से ASI (अ) कृष्णा साहू और पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Back to top button