देश

हाईवे निर्माण के लिए प्रशासन ने गिराई 300 साल पुरानी मस्जिद

(शशि कोन्हेर) : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 300 साल पुरानी एक मस्जिद को गिरा कर ध्वस्त कर दिया गया। गुरुवार को मुजफ्फरनगर में स्थित इस पुरातन मस्जिद का अस्तित्व समाप्त कर दिया गया। मुजफ्फरनगर के शेरपूर गांव में स्थित यह मस्जिद निर्माणाधीन 709-AD पानीपत खटीमा हाईवे के बीच रास्ते में पड रही थी।

Advertisement

मुजफ्फरनगर के डीएम श्री परमानंद झा ने बताया कि 300 साल पुरानी इस मस्जिद के निर्माणाधीन हाईवे के बीच में आने के कारण वहां रहने वाले लोगों से आग्रह किया जा रहा था कि वे इसके लिए कोई और स्थान देखकर नया निर्माण कर ले।

Advertisement
Advertisement

लेकिन अफसोस कि इसके लिए स्थानीय निवासियों को जो समय सीमा दी गई थी वो समाप्त हो गई और उन्होंने कुछ भी नहीं किया। और जब समय बीतने के बाद भी इस पुरानी मस्जिद को किसी अन्य स्थान पर पुनर्स्थापित करने की दिशा में वहां रहने वाले लोगों ने कुछ नहीं किया।

Advertisement

तो डेडलाइन खत्म होने के बाद मस्जिद को और उसके साथ की दो इमारतों को गिरा दिया गया जिससे पानीपत खटीमा हाईवे के निर्माण का कार्य आगे बढ़ाया जा सके।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button