बिलासपुर

जोन कमिश्नर के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा….लगाए गंभीर आरोप

Advertisement

Advertisement
Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – नगर निगम के जोन क्रमांक-एक सकरी में पदस्थ जोन कमिश्नर रंजना अग्रवाल की शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रही है। अब तो उनके विरोध में जोन के सभी 6 पार्षद उतर गए हैं। इसके साथ ही जोन कार्यालय के कर्मचारी भी उनके कामकाज से असंतुष्ट है। दरअसल जोन कमिश्नर रंजना अग्रवाल ने जब से सकरी में पद्भार ग्रहण किया है, तब से पार्षद निधि से होने वाले कार्य लेटलतीफी से किए जा रहे हैं।

Advertisement

पार्षदों का कहना है कि जोन कमिश्नर के आने से वे पार्षदों के साथ दुर्व्यवहार और कामकाज में रूकावट पैदा करती है। विकास कार्यों को भी उनके द्वारा अवरूद्ध किया जाता है। यहीं नहीं गरीब तबके लोगों पर कार्रवाई और बड़े बिल्डरों को खुली छूट देने का भी गंभीर आरोप पार्षदों ने लगाया है। जोन कमिश्नर रंजना अग्रवाल के इस कार्यशैली के बारे में पार्षदों द्वारा महापौर और निगम आयुक्त को भी जानकारी दे दी गई है। मगर इन पर कार्यवाही करने की बजाय निगम के अधिकारी उन्हें प्रश्नय दे रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर पार्षदों ने निगम में प्रदर्शन करने की बात कही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button