बिलासपुर

मवेशी तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे….

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर/बिल्हा – ग्रामीण क्षेत्र से चोरी छिपे मवेशी की तस्करी कर वाहन में ले जा रहे तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। घटना हिर्री थाना के मेड़पार बाजार का है। पुलिस को सूचना मिली कि आईसर वाहन में मवेशी तस्करी कर बूचड़खाना ले जाया जा रहा है। पुलिस ने मेड़पार बाजार के पास घेराबंदी कर वाहन सहित एक युवक को पकड़ लिया।

Advertisement

इस मामले में वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। तलाशी के दौरान पुलिस ने देखा कि वाहन में 20 नग भैंस मौजूद है। पुलिस ने मवेशियों को सुरक्षित लाखासार के गौशाला में रखवा दिया है। पकड़ा गया आरोपी ओसामा कुरैशी जनकपुरी सहारनपुर का रहने वाला है। पुलिस पकड़े गए आरोपी के खिलाफ धारा 4,6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button