बिलासपुर

पार्षद विजय यादव ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई….

बिलासपुर – नगर निगम वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद विजय यादव (बिज्जू) ने भाजपा के अपने नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण साव को शुभकामनाएं व बधाई दी।

विजय यादव ने कहा कि – अब प्रदेश भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा। अरुण साव जी संगठन क्षमता के धनी हैं और कार्यकर्ताओं से निकट से जुड़े हैं। छात्र जीवन से ही वे अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए भाजपा संगठन के विभिन्न उत्तरदायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते रहे हैं। उनके संगठन नेतृत्व में भाजपा अपना लक्ष्य हासिल करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button