छत्तीसगढ़बिलासपुर

कल मंगलवार को बिलासपुर में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगा भाजयुमो

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर :  भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बताया कि कल 22 नवम्बर मंगलवार को अपरान्ह 3 बजे नेहरू चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुतले का दहन किया जायेगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा भानुप्रतापपुर में चल रहे उपचुनाव प्रचार के दौरान हार के डर की वजह से भाजपा प्रत्याशी पर अर्नगल एवं झूठे आरोप लगाये जा रहे है। भाजपा प्रत्याशी की इस चुनाव में सुनिश्चित जीत जानकर उनके विरूद्ध कांग्रेस विभिन्न हथकंडे अपना रही है और उनके विरूद्ध चरित्र हनन का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

इसके विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री भूपेन्द्र बघेल का पुतला दहन किया जायेगा। उन्होंने सभी भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button