बिलासपुर

अजब गजब झण्डा…तिरंगा में बना हुआ है तीन चांद तारा..!

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। जैसा तीन रंगों वाला अद्भुत झंडा वहां लहरा रहा है…आज तक हमने ऐसा झंडा ना तो कहीं देखा है और ना कहीं इसके बारे में कुछ सुना है। माजरा बिलासपुर-गनियारी कोटा रोड पर चोरभट्टी-कला गांव का है। वहां एक मकान में यह झण्डा फहराया रहा है। यह झंडा सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

इसे झंडे में बकायदा तिरंगे के तरफ ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे हरा रंग बना हुआ है। लेकिन इन तीनों रंगों के हिस्से में एक-एक बड़ा सा चांद तारा भी बना हुआ है। आमतौर पर चांद तारे वाले झंडे चटख हरे रंग के हुआ करते हैं। लेकिन इस तरह तिरंगे में चांद तारा वाला झंडा पहली बार फहराता दिख रहा है।

बिलासपुर से कोटा जाने वाले मार्ग में जिस किसी भी व्यक्ति की नजर इस झंडे पर पड़ती है.. उसके मन में एक सवाल कौन से जाता है कि यह कैसा झंडा..?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button