देश

जगदीश टाइटलर को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में शामिल किए जाने से भड़का विवाद…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – विवादित नेता जगदीश टाइटलर को दिल्ली कांग्रेस की कमिटी में शामिल किए जाने पर विवाद थमा नहीं है। अब दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से पूछा है कि सिखों का नरसंहार करने वालो हत्यारे को गांधी परिवार हर बार इनाम क्यों दे रहा है? दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमिटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सिखों के जख्म पर नमक रगड़ने का काम किया है।

Advertisement
Advertisement

सिरसा ने कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस दूसरे राजनीतिक दलों पर अपराधियों के संरक्षण का आरोप लगाती हैं वहीं दूसरी तरफ 1984 के सिख नरसंहार में हर तरह शामिल शख्स को पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देती है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button