देश

उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की सीट बदलने से मचा हड़कंप, कई कांग्रेसी प्रत्याशियों की सीटें इधर से उधर हुई, नेताओं का दलबदल जारी

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : देहरादून – कांग्रेस ने पहले घोषित प्रत्याशियों की सूची में बड़ा बदलाव किया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत नैनीताल जिले की लाल कुआं सीट से चुनाव लड़ेंगे। पहले उन्हें नैनीताल जिले की रामनगर सीट से टिकट दिया गया था। रामनगर सीट से पहले अब पूर्व सांसद महेंद्र पाल को टिकट दिया गया है।

Advertisement

पहले उन्हें नैनीताल जिले की कालाढूंगी सीट से प्रत्याशी बनाया गया था। कालाढूंगी से अब महेश शर्मा को मैदान में उतारा गया है। पूर्व विधायक रणजीत रावत अल्मोड़ा जिले की सल्ट से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे। नैनीताल की लालकुआं सीट पर पहले संध्या डालाकोटी को टिकट दिया गया था, उन्हें मैदान से हटा लिया गया है।रामनगर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को टिकट देने का पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत विरोध कर रहे थे। पार्टी हाईकमान ने हस्तक्षेप कर यह निर्णय लिया है। पार्टी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक संशोधित सूची कुछ देर बाद जारी की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने पार्टी के इस निर्णय की पुष्टि की है।

Advertisement

पूर्व मंत्री हरक सिंह को टिकट नहीं मिला। डोईवाला से मोहित उनियाल का टिकट कटा। इसकी जगह गौरव चौधरी को टिकट दिया गया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा को हरिद्वार ग्रामीण से टिकट दिया गया है।

Advertisement

ज्योति रौतेला को बनाया प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष

Advertisement

कांग्रेस ने ज्योति रौतेला को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है। बता दे कि सरिता आर्य के पार्टी छोड़ने के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button