देश

सिद्धू के दोनों सलाहकारों पर कार्यवाही करेगी कांग्रेस….!!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : चंडीगढ़ – विवादित बयान मामले में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के दोनों सलाहकारों पर कार्रवाई होनी तय है। कांग्रेस ने सिंद्धू के दोनों सलाहकारों मलविंदर सिंह मल्ली और प्यारे लाल गर्ग के खिलाफ कार्रवाई करने का संकेत दिया है। कांग्रेस विधायक राजकुमार वेरका ने कहा कि दोनों सलाहकारों ने जो बयान दिया है, वह कांग्रेस की विचारधारा नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के खिलाफ बात करने का अधिकार किसी को नहीं है। इस मुद्दे पर पार्टी खामोश नहीं रह सकती।

Advertisement
Advertisement


मल्ली और गर्ग ने दिया है विवादित बयान
मलविंदर सिंह मल्ली अनुच्छेद 370 और कश्मीर पर दिए गए अपने बयान पर अब भी कायम हैं। मल्ली ने कहा कि उन्होंने कोई देशविरोधी बयान नहीं दिया है और माफी मांगने का भी कोई सवाल नहीं है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बयान दिया था जिसके बाद प्यारे लाल ने इस बयान को पंजाब के हितों के खिलाफ बताया था। इस पर कैप्टन ने कहा कि जिस विषय पर जानकारी न हो उसके बारे में बात नहीं करनी चाहिए। विवाद बढ़ने पर सिद्धू ने अपने दोनों सलाहकारों को तलब किया था।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button