देश
कांग्रेस ने, सिद्धू से कहा अपने सलाहकारों को बर्खास्त करो.. वरना..!!
(शशि कोन्हेर) : पंजाब कांग्रेस के प्रभारी एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को अपने सलाहकारों को बर्खास्त कर देना चाहिए। और अगर वे ऐसा करने में विफल रहते हैं तो पार्टी उन्हें बर्खास्त कर देगी। मीडिया के मुताबिक हरीश रावत ने पंजाब कांग्रेस के नए प्रमुख को यह स्पष्ट संदेश दिया गया है। उनका यह संदेश मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ विद्रोह के नए विस्फोट के बाद आया है। हरीश रावत ने नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों की टिप्पणी को गलत मानसिकता वाला बताया है।
Advertisement