बिलासपुर

जनता को धोखा देने पर कांग्रेस माफी मांगे कांग्रेस : अरुण साव

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर जन घोषणा पत्र के वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि हम लगातार यह कह रहे हैं कि राज्य सरकार, कांग्रेस का जन घोषणा पत्र अंगीकार करने के बावजूद कोई भी वादे, कोई भी घोषणाएं पूरी नहीं कर रही है।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को, छत्तीसगढ़ के हर वर्ग को धोखा देने का काम किया है। वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव जो जन घोषणा समिति के अध्यक्ष रहे हैं, उन्होंने यह स्वीकार किया है कि वे घोषणाएं पूरी नहीं कर पाए।अब जब घोषणा समिति के अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है कि वादे पूरे नहीं किए गए हैं तो भूपेश बघेल जी को और समूची कांग्रेस पार्टी को छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का अधिवेशन हो रहा है। उनके राष्ट्रीय नेता आएंगे। कांग्रेस के सभी केंद्रीय नेताओं को भी छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगना चाहिए।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button