बिलासपुर

सुमति ही विकास का बीज मंत्र..जिला पंचायत सभापति ने कहा..अमन चैन का मांगा आशीर्वाद

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर -:- ग्राम पंचायत गोंदईया ओकलाहीपारा में श्रीमद्भागवत कथा आयोजन में पहुंचकर आम और खास कृष्णलीला आनन्द ले रहे हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने भी अपने समर्थकों के साथ आयोजन स्थल पहुंचे। वेद व्यास पीठ को प्रणाम कर श्रीमद्भागवत कथा का आनन्द लिया। अंकित ने कहा कि मैने भगवान नटवर से मन वचन और कर्म से जनता की सेवा का आशीर्वाद मांगा है। खुशी है कि श्रीमद्भभागवत कथा सुनने सौभाग्य प्राप्त हुआ।

Advertisement
Advertisement

            ग्राम पंचायत गोदईंया ओकलाहीपारा में श्रीमद्भभागवत कथा का रस पान करने लोग पहुंच रहे है। साहू परिवार के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने भी पहुंचकर वेद व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया। साथ ही कृष्ण लीला का रस पान भी किया।

Advertisement

              कार्यक्रम के बाद अंकित ने बताया कि हमें कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। लोग कहते तो हैं..लेकिन पदचिन्हों पर चलना भूल जाते हैं। भगवान कृष्ण का जीवन भारत के एक एक लोगों के लिए अनुकरणीय है। सौभाग्य है कि श्रीमद्भागवत कथा का आनन्द लेने का अवसर मिला।

Advertisement

           गौरहा ने बताया कि भगवान से मन कर्म वचन से जनसेवा का आशीर्वाद मांगा है। गांव जिला प्रदेश में अमन शांति का वातावरण बना रहे है। लोग एक दूसरे से कंधा से कंधा मिलाकर विकास का रास्ता गढ़ें। लोगों में भाईचारा बना रहे।

               जिला पंचायत सभापति ने बताया कि सुमति ही मानव जीवन का बीज मंत्र है। जहां सुमति होगी वहीं खुशहाली होगी। जनता के आशीर्वाद से क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है। साहू परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण में सम्मिलित होकर कृतार्थ हुआ।

                      इस अवसर पर गोंदईया सरपंच संतोष कैवर्त जी,पेंडरवा उपसरपंच पवन धीवर जी,राजू साहू जी,जागेश्वर साहू जी व ग्रामवासी उपास्थित रहें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button