बिलासपुर

देखिये वीडियो : पुण्यतिथि पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व को कांग्रेस जनों ने किया याद

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा 27 मई को नेहरू चौक में प्रथम प्रधानमंत्री ,भारत रत्न पण्डित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि मनाई गई।

Advertisement
Advertisement


इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि गुलामी के हजार वर्षों ने देश को आर्थिक शून्यता की ओर धकेल दिया था। सम्प्रदायिक दंगे हो रहे थे, उद्योग ,शिक्षा, कृषि,विदेश नीति, प्राद्यौगिक नीति ,सभी के सभी खत्म हो चुके थे ,नेहरू जी का ताज कांटो से भरा हुआ था ,किन्तु पंडित जी की उदारवादी ,समाजवादी नीति और प्लानिंग ने भारत को एक सुदृढ और सशक्त भारत बनाया।

Advertisement


महापौर रामशरण यादव ने कहा कि नेहरू जी कम समय मे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर स्थापित हो गए। गुट निरपेक्ष आंदोलन और पंच शील सिद्धांत ने विश्व पटल पर भाईचारा और शांति का पैगाम दिया। देश की बड़ी बड़ी केंद्रीय संस्थान , सिंचाई परियोजनाएं नहरें,कारखाना -फैक्ट्री स्थापित किये।,किन्तु नेहरू जी को चीन से धोखा मिला ,जिससे नेहरू जी बड़े दुखी हुए ,उन्हें पक्षघात हुआ और उनका देहावसान हो गया ।
सैय्यद ज़फ़र अली, एसएल रात्रे ने कहा कि पंडित नेहरू ने अपने जीवन के डेढ़ दशक जेल में बिताये। उन्होंने गांधी जी के सभी आंदोलनों में भाग लिया।

Advertisement


कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,महापौर रामशरण यादव, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, ज़फ़र अली, हरीश तिवारी,डॉ बद्री जायसवाल, ऋषि पांडेय,सुभाष ठाकुर,एसएल रात्रे, नसीम खान, विनोद शर्मा,त्रिभुवन कश्यप, माधव ओतलवार,राजेन्द्र वर्मा,जगदीश कौशिक, राजेश शुक्ला,अजय यादव,साई भास्कर,काशी रात्रे,शहज़ादी कुरैशी, रमाशंकर बघेल,पिंकी बत्रा, शैलेन्द्र जायसवाल, सावित्री सोनी,आशा पांडेय,विनोद साहू,जावेद खान,गणेश रजक,राम दुलारे रजक, निर्मल बत्रा,राजेश जायसवाल, ब्रजेश साहू ,राजेश शर्मा,शाज़ी मैथ्यू,हेमन्त दिघरस्कार,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,अतहर खान,हर मेंद्र शुक्ला,जिग्नेश जैन,लक्ष्मी जांगड़े,भजन गांधी,अनिल पांडेय, दिनेश सूर्यवंशी,आदेश पांडेय,देवेंद्र मिश्रा,सन्तोष गुप्ता,हरीश ठाकुर,सत्येंद्र सोनी,अमित सिन्हा, सुभाष सराफ,शहज़ादा खान,कासिम खान,अरविंद यादव,बबलू,शमशेर खान,अजय काले,भरत जुर्यनी,करम गोरख,संगीता तिवारी,सरिता गन्धर्व,राज कुमार बंजारे, बद्री यादव,मनोज शर्मा,चन्दन सिंह,मोह अयूब, चिंटू खान,शंकर मिश्रा,कैलाश मिश्रा आदि उपस्थित थे ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button