देश

कांग्रेस की दिल्ली बैठक से भाजपा के खिलाफ नेताओं ने किया शंखनाद

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के शीर्ष नेता बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नजर आए। इन नेताओं ने छत्तीसगढ़ में पार्टी की रणनीति और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य पार्टी की प्रभारी कुमारी शैलजा, पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख मोहन मरकाम, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और टीएस सिंह देव समेत कई मंत्री भी बैठक में मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी सदस्य छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।

Advertisement

बैठक में क्या चर्चा हुई और शीर्ष नेताओं ने क्या संदेश दिया, इस बारे में पार्टी नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी। छत्‍तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने बताया कि बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर व‍िस्‍तार से चर्चा हुई। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी बात रखी। सरकार और संगठन की बात रखी गई। सबने यही बात कही क‍ि हम म‍िलकर काम करेंगे। सब म‍िलकर चुनाव लड़ेंगे।

Advertisement

कुमारी शैलजा ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संविधान हमारे लिए सर्वोपरि है। भाजपा के पास धार्मिक बातों के अलावा और कोई एजेंडा नहीं है।

हमारे पास काम और विचारधारा का एजेंडा है। वहीं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमें सभी वर्गों को साथ लेकर चलना है। कांग्रेस की विचारधारा देश और समाज को आगे रखती है।

कुमारी शैलजा ने कहा- छत्तीसगढ़ में हमारे कार्यकर्ता राज्य सरकार की उपलब्धियां, भाजपा की नकारात्मक सोच के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की जोड़ने की विचारधारा को लेकर चुनाव के मैदान में उतरेंगे। राहुल गांधी ने खास तौर पर नेताओं को सुझाव दिया।

कि हमें समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना है। हमें भाजपा के ट्रैप में नहीं फंसना है। सूबे के सभी नेताओं ने सकारात्मक रुख के साथ सुझाव दिए हैं। पार्टी के सभी नेता एकजुट होकर कांग्रेस को जिताएंगे।

वहीं खड़गे ने ट्वीट कर कहा- गढ़बो नवा छत्तीसगढ़, ये हमारे लिए केवल कोई नारा नहीं है। यह छत्तीसगढ़ की उन्नति का ध्येय है। छत्तीसगढ़ की जनता और कांग्रेस पार्टी में उनका अटूट विश्वास, विकास की अविरल धारा को आगे बढ़ाता रहेगा। हम मिलकर काम करेंगे। बैठक के दौरान कांग्रेस की आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद सीएम बघेल ने ट्वीट कर कहा- नवा छत्तीसगढ़ के मॉडल से जनता के जीवन में आ रहे बदलाव एवं आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अहम चर्चा हुई। इसके साथ ही उन्होंने ‘हैं तैयार हम’ का हैशटैग भी इस्तेमाल किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button