देश

राष्ट्रपति पर कांग्रेसी नेता का अपमानजनक बयान… बीजेपी ने की माफी की मांग.. आदिवासी महिला पर टिप्पणी शर्मनाक

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के खिलाफ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा की गई टिप्पणी पर हमला बोला। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पद के लिए नामित किए जाने के बाद से ही कांग्रेस उनका अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को अपमानजनक तरीके से संबोधित किया। एक आदिवासी महिला का इस तरह अपमान करना बेहद शर्मनाक है।


दरअसल, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी को लेकर उन पर सवाल उठाए। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया गया था, तब से उन्हें कांग्रेस द्वारा दुर्भावनापूर्ण रूप से निशाना बनाया गया और राष्ट्रपति चुने जाने के बाद भी उनके खिलाफ हमले रुकते नहीं दिख रहे हैं।

वहीं, संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व भाजपा सांसदों ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी से माफी की मांग की है।

‘कांग्रेस की घृणा और उपहास का शिकार बनीं राष्ट्रपति मुर्मू’
स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मु को अपमानजनक टिप्पणी से संबोधित किया। जब से द्रौपदी मुर्मु का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ, तब से ही राष्ट्रपति मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button