छत्तीसगढ़बिलासपुर

चकरभाठा में कांग्रेस नेता विजय वर्मा ने किया निशुल्क तिरंगा वितरण

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – चकरभाटा में आजादी का अमृत महोत्सव हर हाथ में तिरंगा हर-घर में तिरंगा को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री विजय वर्मा ने निशुल्क तिरंगे का वितरण किया। अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

Advertisement

देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए।  इस बरस पूरा भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की अपील पर 15 अगस्त को हर हाथ में तिरंगा, हर घर में तिरंगा नजर आएगा।

Advertisement
Advertisement

इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। बोदरी नगर पंचायत के पार्षद और छत्तीसगढ़ व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री विजय वर्मा लोगों को सहज ही तिरंगा झंडा मिल सके। इसके लिए निशुल्क तिरंगे झंडे का वितरण किया। तिरंगा झंडे का वितरण होता देख बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और शान से तिरंगा झंडा ले जाते दिखे।

Advertisement

बोदरी नगर पंचायत के पार्षद विजय वर्मा का कहना है कि निशुल्क तिरंगे झंडे का वितरण हर दुकान और हर घर में किया जाएगा। जिससे लोग आन, बान और शान के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मना सके।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button