देश

पत्थरबाजों का कबूलनामा….वंदेभारत ट्रेन के शीशे तोड़ने में मजा आता है

Advertisement

सात जुलाई को जिस वंदे भारत ट्रेन के चलने पर सभी ने फूल बरसाए थे, उस पर कुछ मनबढ़ों ने सिर्फ इसलिए पत्थर बरसा कर शीशे तोड़े क्योंकि उन्हें ऐसा करने में मजा आता है। लखनऊ से गोरखपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर चार महीने में पत्थरबाजी की चार घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि पहली घटना ट्रेन से बकरी कटने का बदला लेने के लिए हुई थी। लेकिन अन्य तीन घटनाओं में आरोपितों ने मजे के लिए पत्थर चलाना कबूला है।

Advertisement
Advertisement

लखनऊ से वापसी में वंदेभारत पर 17 जुलाई को डोमिनगढ़ में पत्थरबाजी हुई। इसमें कोच का शीशा चटक गया था। आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से पत्थरबाजों को दबोच लिया। आरोपितों ने पूछताछ के दौरान बताया कि मौज लेने के लिए पत्थरबाजी की थी।
इसके बाद बीते तीन अगस्त को गोरखपुर में धर्मशाला ओवरब्रिज के पास कुली हेमराज प्रजापति ने पत्थरबाजी की जिससे सी-2 कोच का शीशा चटक गया था।

Advertisement

सीसीटीवी से पहचान कर राजस्थान के रहने वाले कुली को दबोचा गया तो उसने भी पूछताछ मजे के लिए पत्थर चलाए जाने की बात कबूल की। इसी तरह बीते 15 सिंतबर को गोरखपुर से लखनऊ जाते समय मल्हौर के पास पत्थरबाजी में सी-4 कोच का एक शीशा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। आरपीएफ ने मनबढ़ों का गिरफ्तार किया तो उन्होंने भी मजा लेने के लिए पत्थर चलाने की बात स्वीकार की।

Advertisement

11 जुलाई को लखनऊ जा रही वंदे भारत पर अयोध्या से आगे सोहावल और देवराकोट स्टेशन के बीच पत्थर चलाए गए थे। इसमें पकड़े गए आरोपितों ने बताया था कि उनकी बकरी वंदेभारत से कट गई थी। उसका बदला लेने के लिए पत्थर चलाए थे।

रेलवे एक्ट 153 के तहत तीनों मामलों में मनबढ़ों का चालान किया गया था। चालान कर उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। फिलहाल सभी जमानत पर बाहर हैं। इस एक्ट में दोष साबित होने पर पांच साल की सजा का प्रावधान है।


वरिष्‍ठ मंडल सुरक्षा आयुक्‍त चंद्रमोहन मिश्रा ने बताया कि वंदे भारत पर पत्थर फेंकने वालों को आरपीएफ ने पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पूछताछ में बताते हैं कि मौज-मस्ती करने के लिए पत्थर फेंक दिया था। ऐसे अराजक तत्वों से रेलवे सख्ती से निपटेगा। लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ ही चेतावनी भी दी जा रही है कि ऐसा न करें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button