छत्तीसगढ़

सीएम का बड़ा फैसला : छत्तीसगढ़ में खुलेंगे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज….

रायपुर – छत्तीसगढ़ में प्रारंभ किए जाएंगे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज इसका ऐलान किया।इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर। राज्य में ही उपलब्ध होगी अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा। प्रदेश में चरणबद्ध रूप से प्रारंभ होंगे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय।

Advertisement

प्रथम चरण में आगामी शैक्षणिक सत्र जून 2023 से राज्य के प्रमुख नगरों में कम से कम 10 इंग्लिश मीडियम कॉलेज खुलेंगे। आगामी तीन साल में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में प्रारंभ किए जाएंगे इंग्लिश मीडियम कॉलेज।

Advertisement
Advertisement

वर्तमान में राज्य में इंग्लिश मीडियम के शासकीय महाविद्यालय नहीं होने के कारण राज्य के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए महानगरों के महाविद्यालय में प्रवेश लेना पड़ता है। महानगरों में प्रवेश लेने पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर बड़ा आर्थिक बोझ पढ़ता है। जिसमें बड़ी राशि व्यय होती है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को 10 दिनों के भीतर कार्ययोजना प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button