छत्तीसगढ़बिलासपुर

प्रदेश सरकार के लोकतंत्र विरोधी आदेश के खिलाफ भाजपा का जेल भरो आंदोलन आज

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर: प्रदेश सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार के सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों आंदोलनों तथा अन्य सार्वजनिक गतिविधियों के पूर्व इसके लिए अनुमति लेने को अनिवार्य कर दिया है। शासन ने एक आदेश जारी कर इस अनुमति के बिना किसी भी तरह उक्त आशय के आयोजन नहीं किए जा सकते। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार के इस आदेश को लोकतंत्र विरोधी बताया है। और यह कहा है कि प्रदेश सरकार आम जनता के नागरिक और संविधान प्रदत्त अधिकारों और विशेष रूप से अभिव्यक्ति की आजादी पर कुठाराघात कर रही है। इसका विरोध करने के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषित जेल भरो आंदोलन आज होगा।

Advertisement

समूचे प्रदेश की तरह ही बिलासपुर में भी जिला मुख्यालय पर आज प्रदर्शन और जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। जिस तरह की तैयारियां की गई हैं उससे साफ दिखाई दे रहा है कि इस आंदोलन में बहुत बड़ी संख्या में जिले के भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल होंगे। बिलासपुर जिले के सांसद विधायक, पूर्व मंत्री और सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित तमाम लोग इस जेल भरो आंदोलन में आज शामिल होंगे। प्रशासन की ओरसे भी इस आंदोलन को देखते हुए देर रात तक कानून व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से तैयारियां की जाती रही।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button