छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने AICC मुख्यालय में ली प्रेस वार्ता.. कहा.. छत्तीसगढ़ सरकार को दबाने की कोशिश हो रही

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को दिल्ली दौरे पर रहे, इस दौरान उन्होंने AICC के मुख्यालय में प्रेस को सम्बोधित किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छ्त्तीसगढ़ सरकार को दबाने और बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। जुलाई 2020 में झारखंड चुनाव हारने के बाद BJP ने इसकी शुरुआत की। ढाई साल से वे चुप थे, लेकिन चुनाव नजदीक आते ही फिर से एक्टिव हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ में यही कोशिश हो रही हैं कि, किस तरीके से छत्तीसगढ़ सरकार को दबाया जाए बदनाम किया जाए, चाहे वो राजनेता हो, कार्यकर्ता हो या पार्टी का पदाधिकारी हो, या फिर अधिकारी व कर्मचारी हो।

BJP को तकलीफ ये है कि किसानों के 107 लाख मीट्रिक टन धान की बिलिंग कैसे हो गई?

अभी तक होता ये था कि फसल बाहर पड़ी-पड़ी सड़ जाती थी। वो सारे नुकसान हमने बचाए हैं, उन्हें इसी बात की परेशानी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button