छत्तीसगढ़बिलासपुर

बैंक में घुसकर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार..

(भूपेंद्र सिंह राठौर ) बिलासपुर : तखतपुर के एसबीआई बैंक में बैंक कर्मचारी से मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी अंकित भूषण लाल शाखा प्रबंधक ने सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज की बैंक के क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश जायसवाल बैंक का काम कर रहे थे।

Advertisement

उसी दौरान केबिन में घुसकर शाखा के ऋण धारक लाभम तोंडे एवं उसके साथी विकास भारद्वाज तथा बेनिस भारद्वाज द्वारा प्रेम प्रकाश जायसवाल से अपने ऋण संबंधी जानकारी मांगी।

Advertisement

जानकारी देने से पूर्व ही नशे में धुत्त उक्त तीनों व्यक्ति अश्लील गाली गलौच करते हुए कर्मचारी को धमकाने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना तखतपुर की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची ओर बैंक के कुछ दूर पर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पकड़े गए तीनो आरोपी के विरुद्ध शासकीय कार्य मे बाधा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय पेश किया गया ।

Related Articles

Back to top button