छत्तीसगढ़

VIDEO : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे रतनपुर महामाया मंदिर, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना…….

Advertisement

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी) : बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर मां महामाया मंदिर दर्शन करने पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता मंदिर पहुंचे। नवरात्रि पर्व में अष्टमी के दिन मुख्यमंत्री ने मां महामाया देवी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री के रतनपुर आगमन होते ही भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हो गए थे। सीएम आज अपने सलाहकार प्रदीप शर्मा के साथ हेलीकाप्टर से रतनपुर आये। मां महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट व कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया।

Advertisement

साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर रतनपुर में उतरते ही मंदिर परिसर में सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध कर लिया गया था।  इसके बाद उन्होंने मां महामाया के दर्शन किए। आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। विधानसभा के तय किए गए प्रत्याशी भी मुख्यमंत्री के साथ साथ दिखे।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button