देश

राहुल गांधी से मिले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेटे की शादी का दिया न्यौता….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – यूपी चुनाव प्रचार के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और अपने बेटे चैतन्य की शादी में 6 फरवरी को रायपुर आने के लिए न्यौता देते हुए आमंत्रित किया। राहुल का शादी में आना तय है। वहीं यूपी चुनाव में पार्टी की स्थिति,प्रचार अभियान,संगठन के कामकाज से लेकर चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। हालांकि यूपी की बागडोर प्रियंका गांधी संभाल रही है। बघेल आज शाम वापस रायपुर लौट रहे हैं।

Advertisement
Advertisement


बताया जा रहा है, मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे के करीब राहुल गांधी के निवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे। दोनों नेताओं में करीब 40-45 मिनट की मुलाकात रही। इस बीच उत्तर प्रदेश चुनाव के हालात, प्रबंधन पर बात हुई। मुख्यमंत्री ने कोरोना प्रतिबंधों के साथ मैदानी चुनाव प्रचार और वर्चुअल चुनावी तौर-तरीकों पर अनुभवों के आधार पर बात रखी। बताया गया, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच चुनावी राज्यों के घोषणापत्र में छत्तीसगढ़ सरकार की कुछ फ्लैगशिप योजनाओं को शामिल करने पर भी चर्चा हुई।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button