बिलासपुर

3 साल से गरीबों के साथ छल और आलाकमान से झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : रमन सिंह

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का आरोप है कि छत्तीसगढ़ केंद्र के रुपयों से चलाया जा रहा है। साढ़े तीन साल से मुख्यमंत्री भुपेश बघेल गरीबो से छल और आलाकमान से झूठ बोल रहे हैं। अब केंद्रीय दौरे से उनको तकलीफ हो रही है।

Advertisement

प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मिलने पहुचे पूर्व सांसद लखनलाल साहू पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने उनका छत्तीसगढ़ भवन में स्वागत किया। केंद्रीय दौरे की प्रारंभिक समीक्षा के बारे में कहा कि राज्य में केवल केंद्रीय बजट वाले कार्य किये गए हैं वह भी अधूरे। भूपेश सरकार को फेल करार देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन ने कहा आवास निर्माण का टारगेट पूरा नही किया है। दिल्ली में बढ़ाचढ़ा कर बातें की जाती है केंद्रीय मंत्रियों के दौरे से साफ हो गया है कि यहां सरकार केंद्र के रुपयों से चलाई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement


बातचीत के दौरान रमन सिंह ने कहा घुरूवा बड़ी भर से कुछ नही होने वाला, महंगाई भत्ता का 17 प्रतिशत गेप भरने सरकारी कर्मचारियो की मांग पर ध्यान क्यो नही दिया जा रहा है। वे यही नही रुके आगे आरोप लगाया कि खैरागढ़ उपचुनाव में हार के डर से भुपेश बघेल ने इसे जिला बनाने का दांव खेला है। केंद्रीय मंत्रियों के दौरे के जरिये प्रदेश सरकार पर दबाव और छत्तीसगढ़ की जनता को नितिन गडकरी के हाथों 9 हजार करोड़ का तोहफा भाजपा की गहरी राजनीति है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button