छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने,  गोल बाजार के व्यापारियों का….विकास और निर्माण शुल्क भी किया माफ..

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोल बाजार व्यापारियों को एक और बड़ी सौगात देते हुए, मालिकाना हक देने के फैसले के बाद अब विकास और निर्माण शुल्क भी माफ करने की घोषणा की है।बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज गोल बाजार व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।

Advertisement


इस दौरान मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के अनुरोध पर निर्माण शुल्क और विकास शुल्क माफ करने की घोषणा की। इस घोषणा से गोल बाजार में व्यापार करने वाले लगभग एक हजार से अधिक व्यापारियों को लाभ मिलेगा। व्यापारियों से मुलाकात के दौरान नगर-निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और नगर-निगम के आयुक्त प्रभात मलिक सहित व्यापारीगण उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात के दौरान गोल बाजार व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि गोल बाजार में कई व्यापारी छोटे-छोटे व्यवसाय करते हैं। कोरोना काल में इन व्यापारियों को भी मंदी का सामना करना पड़ा है। उनकी परिस्थितियों को देखते हुए इनका निर्माण शुल्क और विकास शुल्क माफ किया जाना चाहिए।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की मांग पर संवेदनशील पहल करते हुए विकास शुल्क और निर्माण शुल्क माफ करने की घोषणा की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने गोल बाजार में पिछले सौ साल से काबिज व्यापारियों को मालिकाना हक देने की घोषणा की है। इस तारतम्य में व्यापारियों के लिए विकास शुल्क और निर्माण शुल्क माफ करने की घोषणा की गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button