छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

Advertisement

(शशि  कोन्हेर) : रायपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे है। उक्त जानकारी प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने दी। उन्होंने बताया कि पार्टी इसकी तैयारी में अभी से जुट गई है।

Advertisement
Advertisement

झा ने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों के साथ 30 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा की गई जिसमें प्रदेशभर के करीब पांच हजार से अधिक पदाधिकारी शपथ लेंगे। पार्टी के संगठन मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डा. संदीप पाठक उन्हें एक साथ शपथ दिलाएंगे।

Advertisement

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकांक्षा सिंह, आनंद प्रकाश मिरी, गोपाल साहू, प्रदेश महासचिव वदूद आलम एवं मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button