अम्बिकापुर

गौठान और धान खरीदी केंद्र में मनाया गया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर सरगुजा ; छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल सफल यात्रा के उपलक्ष्य में जंप क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंवरपुर गौठान परिसर में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस 17 दिसंबर को मनाया गया आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल टेलिविज़न के माध्यम कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों से सीधे जुड़ कर आत्मानंद विद्यालय नरवा ,गरूआ ,घुरवा,बाड़ी ,गोधन न्याय योजना, तेन्दू पता बोनस, किसानों के धान खरीदी कर्ज माफी बीजली हाफ किसानों तथा निशक्तजनों का सशक्तिकरण दूसरे लाभकारी योजनाओं के संबंध में विचार साझा करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के चार साल के उपलब्धियों की जानकारी दिये । साथ ही दूसरे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे म बताया उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार, निर्माण के क्षेत्र में अनेक कार्य किए है जिसका सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के आम जनता को मिली है। कार्यक्रम में सम्मिलित मछुआ संघ के महिला पुरुष सदस्यों को पांच लाख तक के जीवन बीमा प्रमाण पत्र दिया गया। इसके बाद किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित सिंह देव ने धान खरीदी केंद्र लाहपटरा और आदिम जाति सहकारी समिति चांदो में भी छत्तीसगढ़ गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए और विशाल जनसमुदाय को संबोधित किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं जंप उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ,रमेश जायसवाल किसान कांग्रेस जिला प्रवक्ता मुन्ना पांडेय,किसान कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी मकसूद हुसैन,किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामसुजान द्विवेदी, जंप सीईओ वेदप्रकाश पांडेय, कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज ,मत्स्य पालन सुभम साहू,उद्यान अधिक्षक उमेश पैकरा,पशु विभाग के सुखदेव तिर्की सरपंच सचिव ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button