अम्बिकापुर

हड़ताली कर्मचारियों अधिकारियों एव सरपंच संघ को भारतीय जनता पार्टी का मिला समर्थन……

Advertisement

(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर -(सरगुजा) – छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आवाहन पर लखनपुर ब्लाक मुख्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी निरंतर 11 दिनों से लखनपुर तहसील कार्यालय परिसर में 22 अगस्त से अपनी 2 सूत्रीय महंगाई भत्ता व गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले कर्मचारियों अधिकारियों का हड़ताल जारी है तो वहीं 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में लखनपुर के 74 ग्राम पंचायतों के सरपंचो का तीसरे दिन हड़ताल जारी हैं। हड़ताल की वजह से स्कूलों में पढ़ाई ,न्यायिक प्रक्रिया, राजस्व मामले के निपटारे, सामान्य सरकारी कामकाज से लेकर पंचायत स्तर के कार्य पूरी तरीके से प्रभावित हो चुके हैं। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे अधिकारियों कर्मचारियों व सरपंच संघ का समर्थन करने भाजपा नेता धरना स्थल पर पहुंचे फेडरेशन के कर्मचारियों अधिकारियों व सरपंच संघ के द्वारा भाजपा नेताओं का स्वागत किया गया। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों और सरपंच संघ को भाजपा के पूर्व सांसद कमलभान सिंह ,भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता राजेश अग्रवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने संबोधित करते हुए अधिकारियों कर्मचारियों सहित सरपंच संघ की मांग को जायज ठहराते हुए उनका समर्थन किया । पूर्व भाजपा सांसद कमलभान सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि शासन मजे में है और प्रशासन सजे में है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों कर्मचारियों व सरपंच संघ के हड़ताल में चले जाने से सरकारी कामकाज सहित पंचायत स्तर के कार्य पूरी तरीके से प्रभावित हुए हैं जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement
Advertisement

अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे अधिकारियों कर्मचारियों पर किसी भी प्रकार का सरकार दबाव ना बनाये बल्कि हड़ताल पर बैठे अधिकारियों कर्मचारियों सहित सरपंच संघ की मांगों को पुरा करे । इस दौरान, नगर पंचायत उपाध्यक्ष व भाजपा नेता रामनारायण दुबे, भाजपा मंडल महामंत्री सत्यनारायण साहू, यतेंद्र पांडे, अभिमन्यु समीम खान भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश्वर राजवाड़े, दिव्यांश गुप्ता सचिन बारी, मदन राजवाड़ सहित अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में सरपंच मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button