देश

चेक बाउंस केस में अमीषा पटेल पर आरोप तय, 26 जुलाई से चलेगा ट्रायल ये है मामला

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : चेक बाउंस के एक मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ अदालत ने आरोप तय कर दिया है। मामले में अब 26 जुलाई से शिकायतकर्ता की ओर से गवाह पेश किया जाएगा। अरगोड़ा के अजय कुमार सिंह ने अमीषा के खिलाफ 2018 में केस दर्ज कराया था। इधर,आरोप तय होने के बाद अमीषा ने मध्यस्थता की इच्छा जताई है।

Advertisement
Advertisement

अमीषा पटेल सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला की अदालत में उपस्थित हुईं। अदालत ने उनसे जुर्म के बारे में पूछा। इस पर अमीषा ने कहा कि आरोप निराधार हैं। इसके बाद कोर्ट ने चेक बाउंस की धारा में आरोप तय किया।

Advertisement

इससे पूर्व वह वकील के साथ कोर्ट पहुंचीं। अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान अमीषा को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का आदेश दिया था। जिसका पालन करते हुए वह उपस्थित हुई।

Advertisement

वारंट जारी होने पर अमीषा ने किया था सरेंडर
बता दें कि वारंट जारी होने के बाद अमीषा ने 17 जून को कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद अदालत ने जमानत दे दी थी। साथ ही पूर्व से तय तारीख 21 जून को अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने को कहा गया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुई थी।

समय की मांग करने पर 10 जुलाई की तारीख निर्धारित की गई थी।  चेक बाउंस के मामले में आरोप तय होने के बाद गदर फेम अभिनेत्री अमिषा पटेल ने मामले में मध्यस्थता की इच्छा जताई है। अब मध्यस्थता केंद्र में रिकॉर्ड जाने के बाद मामले में सुलह की तारीख तय होगी। इसमें दोनों पक्ष को वकील के साथ मध्यस्थता केंद्र आना होगा।

अमीषा पटेल ने मध्यस्थता के लिए किया है आवेदन
शिकायतकर्ता के वकील से मिली जानकारी के अनुसार, अमीषा पटेल ने कोर्ट में मध्यस्थता केंद्र में जाने के लिए आवेदन दिया है। पहले अमीषा पटेल ने अपने प्रतिनिधि के जरिए मध्यस्थता की इच्छा जाहिर की थी, परंतु कोर्ट ने इनकर कर दिया।

शिकायतकर्ता अजय सिंह के अधिवक्ता ने भी मना किया। उनका कहना था कि मनीषा स्वयं मध्यस्थता में बैठे। प्रतिनिधि के जरिए मध्यस्थता संभव नहीं है। लंच के बाद कोर्ट में फिर से अमीषा पटेल की ओर से मध्यस्थता केंद्र में समझौते की इच्छा जताई गई।

नवंबर 2018 में अमीषा के खिलाफ हुई थी शिकायत
अरगोड़ा निवासी अजय सिंह ने किया था नवंबर 2018 में केस अमीषा पटेल के खिलाफ अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने कोर्ट केस (शिकायतवाद) 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में किया था। अमीषा पर फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह से ढाई करोड रुपये लेने का आरोप है। एकरारनामा के अनुसार जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय ने पैसे की मांग की। टालमटोल के बाद अक्तूबर 2018 में ढाई करोड़ और 50 लाख रुपए के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद अजय सिंह ने मुकदमा किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button