देश

केंद्र ने हाईकोर्ट के 15 जजों के ट्रांसफर की अधिसूचना जारी की, बिलासपुर हाईकोर्ट के न्यायाधीश मनींद्र मोहन श्रीवास्तव का राजस्थान ट्रांसफर….

Advertisement

नई दिल्ली : हायर जूडिशियरी में बड़ा फेरबदल करते हुए 11 हाई कोर्टों के 15 जजों का मंगलवार को ट्रांसफर हुआ है। केंद्र ने हाईकोर्ट के 15 जजों के ट्रांसफर की अधिसूचना जारी कर दी है। उच्चतर न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल करते हुए 11 उच्च न्यायालयों के 15 न्यायाधीशों का स्थानांतरण किया गया है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जसवंत सिंह का स्थानांतरण उड़ीसा उच्च न्यायालय किया गया है, वहीं राजस्थान उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना का तबादला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय किया गया है। उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनींद्र मोहन श्रीवास्तव का राजस्थान उच्च न्यायालय में तबादला कर दिया गया है। पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया है, जबकि बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां को तेलंगाना उच्च न्यायालय में भेजा गया है। गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति परेश आर उपाध्याय को मद्रास उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया है, जबकि तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम एस एस रामचंद्र राव को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में भेजा गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button