देश

समोसा बनाते समय एलपीजी सिलेंडर फटा…..सात लोग झुलसे

Advertisement

कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के गांव सलारपुर में शनिवार दोपहर समोसा बनाते समय एलपीजी का छोटा सिलेंडर फट गया। जिसकी चपेट में आकर सात लोग झुलस गए।

Advertisement
Advertisement

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। गांव सलारपुर में भूप सिंह के मकान में रणधीर नामक व्यक्ति किराए पर रहते हैं।

Advertisement

Advertisement

शनिवार दोपहर वह गैस चूल्हे पर समोसा बना रहे थे। तभी एलपीजी के छोटे सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में सिलेंडर फट गया।


सिलेंडर की चपेट में आने से जिला बदायूं की मालती देवी (50), जिला जालौन के विजय (32), विजय की पत्नी माया (25), विजय का पुत्र कान्हा (11), बिहार की गुड़िया (32), रणधीर और सरोज (22) झुलस गए।

बहुत तेज थी सिलेंडर फटने की आवाज
सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि काफी दूर तक सुनाई दी। हादसा होते ही मदद के लिए हाथ आगे बढ़े और घायल लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का उपचार शुरू कर दिया है। चार की हालत गंभीर है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button