छत्तीसगढ़

अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त होने के बाद भाजपा में जश्न, तिरंगा चौक में आतिशबाजी कर बांटी मिठाईयां

(शशि कोन्हेर) : गरियाबंद :  अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त होने के बाद भाजपा में जश्न का माहोल है। भाजपा इसे चुनावी जीत के रूप में देख रही है। शनिवार को भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के नेतृत्व में तिरंगा चौक के जमकर आतिशबाजी की ओर जीत की खुशी मनाई। एक दूसरे को मिठाई खिलाई और नारेबाजी भी की।

Advertisement

इधर जीत के बाद नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने सीधे तौर पर कांग्रेस के बड़े नेताओ पर निशाना साधा है। आज जब भाजपा के नेतृत्व में गरियाबंद नगर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है तो वे इसे पचा नहीं पा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

नगर के विकास रोकने और निकाय कि सत्ता हथियाने अविश्वास प्रस्ताव जैसे हथकंडे अपना रहे हैं। लेकिन भाजपा के एकजुटता के चलते उनकी ये साजिश नाकाम रही। मेमन ने कहा की नगर पालिका के सभी पार्षद नगर का विकास चाहते है, सभी मिलकर सामंजस्य से काम कर रहे। अविश्वास प्रस्ताव भी न चाहते हुए कांग्रेस नेताओं के इशारे में लाया गया था।

Advertisement

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने कहा की भाजपा की रीति नीति विकास की रही है। तीन साल में हमने बेहतर काम किया है। धरातल में विकास कार्य दिख रहे है, इससे कांग्रेस में बौखलाहट हैं। इसके चलते सत्ता से हटाने तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं लेकिन नाकाम हो रहें है। हम जनता के विश्वास में खड़े उतरे है, आने वाले दो साल भी नगर में बेहतर काम देखने को मिलेगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button