छत्तीसगढ़बिलासपुर

हिंदू राष्ट्र की मांग के साथ चार प्रमुख पीठों से निकली धर्म यात्रा का बिलासपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत…..

Advertisement

(नीरज शर्मा) : बिलासपुर – हिन्दू राष्ट्र की मांग करते हुए साध संतो की चार प्रमुख शक्ति पीठ से निकली धर्म यात्रा रविवार को बिलासपुर पहुंची।धर्म यात्रा का सनातनियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लालबहादुर शास्त्री स्कूल में धर्म सभा के रूप में तब्दील हुई।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश के प्रमुख चार शक्तिपीठों से निकली धर्म यात्रा रविवार को बिलासपुर पहुंची।इस दौरान विभिन्न हिन्द संगठन द्वारा संतो की इस यात्रा का बाजे गाजे के साथ स्वागत किया गया। यह यात्रा समरसता को समर्पित करते हुए उपेक्षित,वंचित व शोषित जनों के स्वत्त्व को जगाकर मत धर्मांतरण से मुक्त होने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisement

इस यात्रा के दौरान प्रत्येक जिले के चिह्नांकित बस्तियों एवं गांवों में दिन व रात्रि का पड़ाव करते हुए सभा का आयोजन कर जागरूकता लाने सफल प्रयास किया गया।धर्म यात्रा के साक्षी बने संतो ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र की आवाज बुलंद करना प्रमुख उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि यह यात्रा 17 मार्च को रायपुर पहुंचेगी।

Advertisement

धर्म यात्रा के स्वागत सत्कार और संतो की सेवा में लगे विहिप के पदाधिकारियों ने यात्रा और यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

शहर के प्रमुख मार्ग से होकर धर्म यात्रा लाल बहादुर शास्त्री  स्कूल पहुंची जहां साधु संत द्वारा धर्म सभा का आयोजन किया गया।इस दौरान पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल सहित बिलासपुर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button