अम्बिकापुर

हाई स्कूल में सामानों की चोरी मामला दर्ज….

Advertisement

(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर -(सरगुजा) – थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरीकला के आश्रित ग्राम धनपुरी पारा स्थित हाई स्कूल में बीते 31 जनवरी के दरमियानी रात अज्ञात चोर स्कूल भवन के मेन गेट तथा अन्य दूसरे कक्षों की ताला तोड कर 3 नग रिवाल्विंग चेयर ,टेबल क्लॉथ,। बड़ी दरी 3 नग,सिलिग पंखा 2 नग सीलिंग फैन 2 नग दीवार घड़ी 1नग, स्टैंड पंखा 2 नग, वॉलीबॉल नेट, बाल,2 नग वेडमिटन रैकेट, सायकल पंप 1नग,नास्ता ट्रे पेपर वेट इत्यादि अन्य दूसरे सामान अज्ञात चोर ले उड़े। हाई स्कूल में हुये चोरी घटना की रिपोर्ट संस्था के प्राचार्य कैलाश गुप्ता ने लखनपुर थाने में दर्ज करा दिया है।

Advertisement
Advertisement

काबिले गौर है कि ग्राम पंचायत रजपुरीकला में पहले भी अज्ञात चोरों ने किराना दुकानों सहित अन्य दूसरे ठिकनो पर चोरी कारनामों को अंजाम दिया है, परन्तु अज्ञात चोर पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस के नाकामी पर सवाल उठने लगे हैं। बहरहाल हाई स्कूल में हुये चोरी मामले के पड़ताल में पुलिस जुटी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button