देश

कैप्टन को इस्तीफा देने का निर्देश..? क्या आज पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह दूसरा मुख्यमंत्री चुनेगी कांग्रेस..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : चंडीगढ़। ऐसा लगता है कि पंजाब कांग्रेस में सिद्धू बनाम कैप्टन अमरिंदर सिंह के झगड़े में आज अंतिम फैसला होने जा रहा है। जैसी खबरें आ रही हैं उनमें कहा जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पद से इस्तीफा देने का निर्देश दे दिया है। हालांकि इस खबर की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन यह लगभग तय दिखाई दे रहा है कि आज दोपहर बाद होने वाली प्रदेश कांग्रेस की निर्णायक बैठक में कांग्रेस विधायक दल द्वारा कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह दूसरा नेता चुना जा सकता है। इस बैठक के पहले दोपहर 2 बजे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने समर्थक विधायकों की बैठक बुलाई है। दरअसल कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाखुश 40 विधायकों द्वारा कांग्रेस आलाकमान को भेजी गई चिट्ठी के बाद यह नया घटनाक्रम सामने आ रहा है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button