देश

क्या राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकते हैं भाजपा सांसद वरुण गांधी..?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कई दिन के विश्राम के बाद मंगलवार को फिर से शुरू हो गई। पिछले साल सितंबर में जब उनकी यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, तब से रास्ते में तमाम लोग उनसे जुड़ रहे हैं और उनके साथ कुछ दूर तक यात्रा करते हैं। कांग्रेस पार्टी ने की विशिष्ट लोगों को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

Advertisement
Advertisement

इस बीच चर्चा है कि कुछ लोगों ने सलाह दी है कि भाजपा नेता वरुण गांधी को भी यात्रा में बुलाया जाना चाहिए। खुद कांग्रेस पार्टी के यूपी प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि वरुण गांधी को यात्रा में राहुल के साथ कदमताल करना चाहिए।

Advertisement

उन्होंने कहा, “वरुण गांधी जी भी समाज के लिए काम कर रहे हैं। उनको खुलकर राजनीति करनी चाहिए, खुलकर काम करना चाहिए। किसी से दबकर और किसी के प्रभाव में आकर काम नहीं करना चाहिए। पूरी ताकत के साथ काम करना चाहिए।”

Advertisement

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनको बुलाया गया है तो उन्होंने कहा, “वे बड़े कद के नेता हैं, बड़े परिवार के हैं। उनको निश्चित तौर पर सोचना चाहिए। उनको यात्रा में आना चाहिए और राहुल गांधी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और वरुण गांधी एक परिवार के हैं। वरुण गांधी को यात्रा में आने के लिए निमंत्रण का इंतजार नहीं करना चाहिए। कहा, “यह परिवार का मसला है और राहुल जी उनसे उम्र में भी बड़े हैं। यह वरुण गांधी को सोचना चाहिए। उनको सम्मान करना चाहिए। उनको यात्रा में खुद आना चाहिए।”

कांग्रेस के प्रयागराज प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी यूपी के हैं। यूपी में प्रयागराज उनका घर है और अमेठी से लंबे समय तक सांसद रहे हैं। राज्य से उनका घरेलू नाता है। इसलिए यूपी में भारत जोड़ो यात्रा के केवल तीन दिन रहने से नागरिकों का उनके प्रति लगाव कम नहीं होगा। लोगों का उनको भरपूर समर्थन मिलेगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button