छत्तीसगढ़

पहले चरण की 20 सीटों पर आज थमेगा प्रचार, 7 नवंबर को होगा मतदान…..

Advertisement

रायपुर। पहले चरण के मतदान के 48 घंटे पहले पांच नवंबर को शाम पांच बजे तक प्रचार थम जाएगा। पहले चरण के 20 सीटों पर दो अलग-अलग समय पर मतदान होगा। नक्सल प्रभावित व संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा।

Advertisement
Advertisement

सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार रविवार को दोपहर तीन बजे तक और सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान वाले क्षेत्रों के प्रत्याशी शाम पांच बजे तक प्रचार कर सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवार केवल व्यक्तिगत प्रचार एवं घर-घर जनसंपर्क कर सकेंगे। मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा।

Advertisement

20 सीटों पर 40.78 लाख मतदाता
पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार चुनावी मैदान पर हैं, जिनमें 198 पुरूष तथा 25 महिला हैं। पहले चरण के लिए 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता तथा 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए कुल 5,304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Advertisement

यहां सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान
मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button