छत्तीसगढ़

एबीवीपी ने अध्यक्ष पद समेत तीन सीटों पर जमाया कब्जा, NSUI की एक पर जीत

(शशि कोन्हेर) : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष पद समेत तीन सीटों पर कब्जा जमा लिया है। NSUI को एक पर जीत हासिल हुई है। इस बार चुनाव में 24 उम्मीदवार मैदान में थे।

शुक्रवार को मतदान में पिछली बार के मुकाबले इस बार करीब 2 फीसदी ज्यादा मतदात हुआ था। इस बार 42 प्रतिशत छात्रों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एबीवीपी के तुषार डेढ़ा अध्यक्ष पद के लिए चुने गए हैं।

अध्यक्ष पर ABVP का परचम, किसे कितने वोट
अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में ABVP के तुषार डेढ़ा को 21555 वोट मिले हैं जबकि प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई उम्मीदवार को 17833 मतों से संतोष करना पड़ा है। इस पद के लिए हुए चुनाव में नोटा 2379 मत मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button