देश

महाराष्ट्र के रायगढ़ में छात्रों से लदी बस पलटी, 2 की मौत 47 घायल

(शशि कोन्हेर) : मुंबई :  महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में खोपोली कस्बे के निकट पहाड़ी इलाके में रविवार की रात एक बस के पलट जाने से दो छात्रों की मौत हो गयी और 47 अन्य घायल हो गये। ब्रेक फेल होने के कारण बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया।

Advertisement

एक अधिकारी ने बताया कि घटना लोनावाला हिल स्टेशन से करीब 14 किलोमीटर दूर पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर रात करीब आठ बजे मैजिक प्वाइंट पहाड़ी के पास हुई। उन्होंने बताया कि निजी बस में उपनगर चेंबूर के एक कोचिंग क्लास के कम से कम 49 छात्र यात्रा कर रहे थे, उन्होंने कहा कि वे सभी 10वीं कक्षा के छात्र हैं।

Advertisement
Advertisement

पिकनिक मनाकर लौट रहे थे छात्र
अधिकारी ने कहा, “लोनावाला (पुणे जिले में स्थित) में एक पिकनिक से लौटते समय, बस के चालक ने ब्रेक फेल होने के कारण खोपोली के पास घाट (पहाड़ी सड़क) इलाके में वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया।” उन्होंने कहा कि दुर्घटना में सभी छात्र और चालक घायल हो गए थे उन्हें लोनावला और खोपोली के अस्पतालों में ले जाया गया।

Advertisement

अधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल 17 और 16 साल के दो छात्रों को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान चेंबूर कैंप निवासी हितिका खन्ना और उपनगरीय घाटकोपर के असलफा गांव निवासी राज राजेश म्हात्रे (16) के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button