बिलासपुर

धूमधाम से मना बुद्ध पूर्णिमा पूरे दिन हुए अनेको कार्यक्रम

(प्रदीप भोई) : बिलासपुर – बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पंचशील बुद्ध विहार टिकरापारा में उन्के अनुयायियों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की। सुबह बुद्ध वंदन और परित्राण पाठ भी किया गया। पूर्णिमा के मौके पर यहां दिन भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा।

Advertisement

वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को गौतम बुद्ध की जयंती मनाई जाती है। हिंदु धर्म शास्त्र के अनुसार गौतम बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा, जिसे वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।दुनिया भर में बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। यह शुभ दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मृत्यु का प्रतीक है। बौद्ध संप्रदाय द्वारा इसे उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गौतम बुद्ध के जीवन की तीनों महत्वपूर्ण घटनाएं – उनका जन्म, ज्ञान और मोक्ष – वर्ष के एक ही दिन आते हैं। इस घटना के कारण, बौद्ध धर्म में इस दिन का महत्व अत्यधिक बढ़ जाता है।

Advertisement
Advertisement

पंचशील बुद्ध विहार टिकरापारा में अनुयायियों के द्वारा सुबह बुद्ध वंदन एवं परित्राण पाठ किया गया वहीं, पूरे दिन सामान्य ज्ञान, पेंटिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें छोटे छोटे बच्चो ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर धर्म को मानने वाले बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button