बिलासपुर

तिलक नगर में विजयादशमी उत्सव और रावण दहन व जोरदार आतिशबाज़ी की तैयारियां शुरू

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। शहर के तिलक नगर की विजयादशमी उत्सव समिति ने इस वर्ष भी विजयादशमी उत्सव और रावण दहन का आयोजन करने का निर्णय लिया है। हर साल की तरह विजयादशमी उत्सव और रावण दहन का यह कार्यक्रम तिलक नगर के देवकीनंदन स्कूल के मैदान में किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए विजयादशमी उत्सव समिति के लवी सिंह ठाकुर ने बताया कि यह आयोजन शुक्रवार
5 अक्टूबर को शाम ठीक
6 बजे शुरू हो जाएगा। इस आयोजन में 1 घंटे का आतिशबाजी का विशेष कार्यक्रम भी रखा गया है। विजयादशमी समिति ने सभी धर्म प्रेमी नागरिकों से इसमें पधार कर आयोजन की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button