छत्तीसगढ़

बृहस्पत सिंह ने अपने बयानों पर किया खेद व्यक्त, सीएम ने कहा टीएस सिंहदेव आएंगे सदन…!

Advertisement

रायपुर – मंत्री टीएस सिंहदेव को लेकर हंगामा मचने के बाद आखिरकार विधायक बृहस्पत सिंह ने मंत्री टीएस सिंहदेव पर लगाए बयान पर खेद व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि मैंने भावावेश में मीडिया में कथन जारी किया था। उन्होंने कहा कि मेरे कथन से किसी को बुरा लगा हो तो मैं खेद व्यक्त करता हूँ।

Advertisement
Advertisement

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मंत्री टीएस सिंहदेव पर लगाये गये आरोप सही नहीं है, उन पर लगाये गये आरोप पूरी तरह असत्य है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बृहस्पत सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने भावावेश में कहे गये कथन को वापस लिया है, गृहमंत्री ने भी स्थिति स्पष्ट कर दी है, मैं टीएस सिंहदेव से भी बात करूँगा, वो सदन में आएंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि ये सदन राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करता है, सदन में बाक़ी मुद्दों पर भी चर्चा ज़रूरी है, आसंदी ने इस समस्या को सुलझाने में बड़ी भूमिका निभाई उसकी मैं प्रशंसा करता हूँ, वहीं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जिन कारणों से जैसी भी परिस्थिति बनी उन कारणों पर अब मैं नहीं जाना चाहता। सदन की उच्च परम्परा बनी रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button