छत्तीसगढ़

24 घंटे के भीतर छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – छेड़छाड़ के मामले में  पुलिस नेआरोपी युवक को 24 घंटे के भीतर ही धरदबोचा। मामला बिल्हा के पौंसरी गांव का है। जानकारी के अनुसार पीड़िता जब घर पर अकेली थी तभी गांव का रहने वाला युवक आशीष ध्रुव बुरी नीयत से महिला के घर में दाखिल हुआ और अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा।

महिला के शोरगुल मचाने पर युवक नौ दो ग्यारह हो गया। पति के घर लौटते ही महिला ने आपबीती सुनाई और सीधे थाने की ओर रुख किया।

बिल्हा थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा ने मामले को गंभीरता से लेते आरोपी युवक को पकड़ लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी युवक आशीष ध्रुव के खिलाफ धारा 354 (क) 452 के तहत कार्यवाही की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button